Breaking News

दिल्ली में CJP प्रदर्शन को लेकर अब तक कुल 10 FIR दर्ज     |   आज कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करेगी बीजेपी, राहुल के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन की तैयारी     |   लगातार बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा रोकी गई     |   यूपी भाजपा आज प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर बूथ सम्मेलन आयोजित करेगी     |   सिक्किम लैंडस्लाइड में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 20 हुआ, 5 फंसे लोगों को बचाने की कोशिश जारी     |  

उप्र: लखनऊ के एक निजी कॉलेज के कार्यालय में लगी आग, कोई हताहत नहीं

लखनऊ, 23 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र में एक निजी कॉलेज के कार्यालय में आग लग गई हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अग्निशमन विभाग के अनुसार, विभाग को मंगलवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे शेख हबीबपुर इलाके स्थित इरम कॉलेज के कार्यालय में आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल के दो वाहनों को मौके पर भेजा गया।

उन्होंने बताया कि अग्निशमन कर्मियों ने मौके पर जाकर पाया कि कार्यालय के अंदर फर्नीचर, फाइलें और अलमारियां आग की चपेट में थीं हालांकि, कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया गया।

विभाग ने बताया कि समय रहते कार्रवाई किए जाने से आग को इमारत के अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया।

अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह बिजली का शॉर्ट सर्किट सामने आई है।

उन्होंने बताया कि घटना में किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है।

लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार को तीन मंजिला व्यावसायिक इमारत में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत हो गई थी।

इस घटना के बाद राजधानी में वाणिज्यिक और शिक्षण संस्थानों में अग्निशमन सुरक्षा उपायों की जांच तेज कर दी गई है।

भाषा सलीम जितेंद्र

जितेंद्र