Breaking News

दिल्ली में CJP प्रदर्शन को लेकर अब तक कुल 10 FIR दर्ज     |   आज कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करेगी बीजेपी, राहुल के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन की तैयारी     |   लगातार बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा रोकी गई     |   यूपी भाजपा आज प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर बूथ सम्मेलन आयोजित करेगी     |   सिक्किम लैंडस्लाइड में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 20 हुआ, 5 फंसे लोगों को बचाने की कोशिश जारी     |  

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के सलाहकार ने अपनी मर्जी से ढाका लौटने का फैसला किया था: विदेश मंत्रालय

नयी दिल्ली, 23 जून (भाषा) विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के सलाहकार ज़ाहिद उर रहमान को अपनी यात्रा का उद्देश्य दोबारा बताने के बाद भारत में प्रवेश की अनुमति दे दी गई थी, लेकिन उन्होंने ढाका वापस लौटने का फैसला किया।

हफ्ते भर से अधिक समय पहले, नयी दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर आव्रजन अधिकारियों ने रहमान को कुछ देर के लिए रोक लिया था क्योंकि उनका नाम संभवत: सुरक्षा से जुड़ी एक काली सूची में था। इसके बाद, बांग्लादेश ने भारत के समक्ष विरोध दर्ज कराया था।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अपने साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के सलाहकार 14 जून को दक्षेस (दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन) वीजा के साथ निजी पासपोर्ट पर भारत आए थे, ताकि वह 'इंडियन ओशन रिम एसोसिएशन' के वरिष्ठ अधिकारियों की समिति की 28वीं बैठक में शामिल हो सकें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली हवाई अड्डा पर आव्रजन अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की और इस बात की पुष्टि होने के बाद कि उनकी यात्रा का उद्देश्य बहुपक्षीय बैठक में शामिल होना है, उन्हें देश में प्रवेश की अनुमति दे दी गई।’’

जायसवाल ने कहा, ‘‘हालांकि, उन्होंने अपनी मर्जी से ढाका लौटने का फैसला किया।’’

भाषा सुभाष पवनेश

पवनेश