Breaking News

दिल्ली में CJP प्रदर्शन को लेकर अब तक कुल 10 FIR दर्ज     |   आज कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करेगी बीजेपी, राहुल के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन की तैयारी     |   लगातार बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा रोकी गई     |   यूपी भाजपा आज प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर बूथ सम्मेलन आयोजित करेगी     |   सिक्किम लैंडस्लाइड में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 20 हुआ, 5 फंसे लोगों को बचाने की कोशिश जारी     |  

उप्र: गाना बजाने को लेकर विवाद में दूल्हे के भांजे की हत्या, पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा

कुशीनगर, 23 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में शादी के दौरान हुए विवाद में दूल्हे के भांजे की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गयी। इस घटना के संबंध में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि सेवरही थाना क्षेत्र के आंबेडकर नगर वार्ड निवासी काशी चौहान की बेटी की शादी राहुल चौहान नाम के युवक से होनी थी।

पुलिस के मुताबिक, सोमवार को जब बारात आयी तो द्वारपूजा से पहले युवकों की टोली नृत्य कर रहे थे, इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया और देखते ही देखते दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी।

पुलिस ने बताया कि इसी दौरान राहुल चौहान के भांजे सुजीत चौहान (20) पर कुछ युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया और गंभीर रूप से घायल सुजीत को सेवरही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद बारात बिना विवाह के लौट गयी।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सेवरही के थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि दूल्हे के पिता के तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

भाषा सं. सलीम जितेंद्र

जितेंद्र