Breaking News

दिल्ली में CJP प्रदर्शन को लेकर अब तक कुल 10 FIR दर्ज     |   आज कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करेगी बीजेपी, राहुल के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन की तैयारी     |   लगातार बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा रोकी गई     |   यूपी भाजपा आज प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर बूथ सम्मेलन आयोजित करेगी     |   सिक्किम लैंडस्लाइड में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 20 हुआ, 5 फंसे लोगों को बचाने की कोशिश जारी     |  

24 जून : राष्ट्रीय टेलेक्स सेवा की शुरुआत हुई

नयी दिल्ली, 23 जून (भाषा) इतिहास में 24 जून की तारीख कई मायनों में महत्वपूर्ण है। डाक एवं टेलीग्राफ विभाग ने 24 जून को राष्ट्रीय टेलेक्स सेवा की शुरुआत करके इसे खास बना दिया।

देश और दुनिया के इतिहास में 24 जून की तारीख पर दर्ज कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1206 : दिल्ली सल्तनत के पहले सुल्तान कुतबुद्दीन ऐबक की लाहौर (अब पाकिस्तान) में ताजपोशी।

1564 : भारत की वीरांगना महारानी दुर्गावती मुगलों से जंग के दौरान शहीद हुई।

1793 : फ्रांस ने पहली बार रिपब्लिकन संविधान अपनाया।

1963 : डाक एवं टेलीग्राफ विभाग ने राष्ट्रीय टेलेक्स सेवा की शुरुआत की।

1966 : मुम्बई से न्यूयॉर्क जा रहे एअर इंडिया के विमान के स्विट्जरलैंड के माउंट ब्लैंक में दुर्घटनाग्रस्त होने से 117 लोगों की मौत।

1975 : न्यूयॉर्क के जेएफके हवाई अड्डे पर विमान दुर्घटना में 113 लोग मारे गये।

1980 : भारत के चौथे राष्ट्रपति वी. वी. गिरि का निधन।

2010 : विंबलडन में टेनिस इतिहास का सबसे लंबा मैच 11 घंटे और पांच मिनट तक चला। यह ऐतिहासिक मैच अमेरिका के जॉन इसनर और फ्रांस के निकोलस माहूत के बीच खेला गया था।

2019: कंबोडिया में इमारत गिरने से 25 लोगों की मौत।

2020: भारत, चीन ने सीमा पर तनाव कम करने के लिए राजनयिक वार्ता की।

2024: दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल के समीप लिथियम बैटरी बनाने वाले कारखाने में आग लगने से 22 लोगों की मौत।

2025: गाजा में मदद के लिए प्रतीक्षारत 44 लोग इजराइली हमले में मारे गये।

भाषा आशीष नरेश

नरेश