Breaking News

काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |   जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार     |   जंतर-मंतर पर CJP के प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद     |   राज्यसभा में जोरदार हंगामा, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी कांग्रेस     |   दिल्ली में CJP प्रदर्शन को लेकर अब तक कुल 10 FIR दर्ज     |  

डार्सी कार्टर का अर्धशतक, स्कॉटलैंड ने न्यूजीलैंड को 132 रन का लक्ष्य दिया

ब्रिस्टल, 23 जून (भाषा) युवा सलामी बल्लेबाज डार्सी कार्टर के नाबाद अर्धशतक से स्कॉटलैंड ने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप दो मैच में मंगलवार को यहां गत चैंपियन न्यूजीलैंड के खिलाफ सात विकेट पर 131 रन बनाए।

डार्सी ने 52 गेंद में आठ चौकों और एक छक्के से नाबाद 72 रन की पारी खेलने के अलावा साथी सलामी बल्लेबाज कैथरीन फ्रेजर (07) के साथ पहले विकेट के लिए 51 और सारा ब्राइस (25) के साथ तीसरे विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी की।

न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान मेली केर सबसे सफल गेंदबाजी रहीं जिन्होंने अपनी लेग स्पिन से 17 रन देकर तीन विकेट चटकाए। सोफी डिवाइन ने भी 19 रन देकर दो विकेट हासिल किए।

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद डार्सी ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। उन्होंने पहले विकेट के लिए 7.1 ओवर में 51 रन जोड़े जिसमें फ्रेजर का योगदान सिर्फ सात रन का रहा।

लिया ताहुहु (19 रन पर एक विकेट) ने फ्रेजर को सूजी बेट्स के हाथों कैच कराके अपना 100वां टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट हासिल किया।

मेली ने इसके बाद विरोधी कप्तान कैथरीन ब्राइस (05) को आउट किया।

डार्सी और सारा ने पारी को संभाला। डिवाइन ने सारा को पगबाधा करके इस साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने 22 गेंद का सामना करते हुए तीन चौके मारे।

डार्सी ने जेस केर पर एक रन के साथ 37 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।

मेली ने 19वां ओवर मेडन डालने के अलावा प्रियानाज चटर्जी (12) और पिपा स्प्रोल (00) के विकेट भी चटकाए।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द