Breaking News

काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |   जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार     |   जंतर-मंतर पर CJP के प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद     |   राज्यसभा में जोरदार हंगामा, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी कांग्रेस     |   दिल्ली में CJP प्रदर्शन को लेकर अब तक कुल 10 FIR दर्ज     |  

मानसून की देरी से खरीफ फसलों की बुवाई प्रभावित होने की आशंका, अग्रिम तैयारियां शुरू: चौहान

नयी दिल्ली, 23 जून (भाषा) केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि मानसून में देरी के कारण खरीफ फसलों की बुवाई पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है, क्योंकि 315 जिलों में सामान्य से कम वर्षा होने के आसार हैं।

उन्होंने कहा कि कमजोर मानसून को ध्यान में रखते हुए सरकार ने अग्रिम तैयारियां शुरू कर दी हैं।

चौहान ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि 111 जिलों को सबसे अधिक संवेदनशील के रूप में चिन्हित किया गया है, क्योंकि वहां सिंचाई की सुविधा 25 प्रतिशत से भी कम है। इनमें से 20 जिले केवल महाराष्ट्र में हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ मानसून में देरी हुई है। अब तक 43 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है।’’

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार, दो जुलाई को समाप्त होने वाले सप्ताह तक मानसून कमजोर रहने का अनुमान है।

अब तक कुल खरीफ क्षेत्र का लगभग 10 प्रतिशत हिस्सा बोया जा चुका है। 22 जून तक सभी खरीफ फसलों का कुल रकबा 1.17 करोड़ हेक्टेयर रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 1.13 करोड़ हेक्टेयर से अधिक है।

भाषा निहारिका अजय

अजय