Breaking News

काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |   जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार     |   जंतर-मंतर पर CJP के प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद     |   राज्यसभा में जोरदार हंगामा, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी कांग्रेस     |   दिल्ली में CJP प्रदर्शन को लेकर अब तक कुल 10 FIR दर्ज     |  

असम : करीब 2.9 करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार

गुवाहाटी, 23 जून (भाषा) असम पुलिस ने कछार जिले में करीब 2.9 करोड़ रुपये मूल्य की 'याबा टैबलेट' जब्त की है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

शर्मा ने कहा कि 29,000 याबा टैबलेट जब्त की गईं और मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ मादक पदार्थ नेटवर्क को एक और बड़ा झटका लगा है। कछार पुलिस ने सिलचर में करीब 2.9 करोड़ रुपये की कीमत की 29,200 संदिग्ध याबा टैबलेट जब्त कीं। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। मादक पदार्थ के खिलाफ हमारी कार्रवाई बिना रुके जारी है।’’

याबा टैबलेट को थाई भाषा में ‘क्रेजी मेडिसिन’ कहा जाता है। यह एक मादक पदार्थ है जो मेथामफेटामीन और कैफ़ीन के मिश्रण से तैयार किया जाता है।

भाषा धीरज पवनेश

पवनेश