Breaking News

काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |   जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार     |   जंतर-मंतर पर CJP के प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद     |   राज्यसभा में जोरदार हंगामा, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी कांग्रेस     |   दिल्ली में CJP प्रदर्शन को लेकर अब तक कुल 10 FIR दर्ज     |  

दिल्ली में बारिश के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी, तेज हवाएं चलने का अनुमान

नयी दिल्ली, 23 जून (भाषा) दिल्ली के कुछ हिस्सों में मंगलवार दोपहर धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चलीं। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के दौरान आंधी आने, बिजली चमकने और बारिश के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि अगले कुछ घंटों में दिल्ली में विभिन्न जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि ज़्यादातर हिस्सों में बिजली कड़कने और 80-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार वाली तेज़ हवाएं चलने का अनुमान है।

आईएमडी ने 'नाउकास्ट' चेतावनी (यानी किसी खास इलाके के लिए कम समय की चेतावनी) में दिल्ली के ज़्यादातर हिस्सों को 'रेड अलर्ट' पर रखा है, जिससे खराब मौसम की आशंका का संकेत मिलता है।

मौसम विभाग ने ज़िला अधिकारियों और आपदा प्रबंधन अधिकारियों को सतर्क किया है और उन्हें जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है।

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

भाषा आशीष पवनेश

पवनेश