Breaking News

काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |   जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार     |   जंतर-मंतर पर CJP के प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद     |   राज्यसभा में जोरदार हंगामा, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी कांग्रेस     |   दिल्ली में CJP प्रदर्शन को लेकर अब तक कुल 10 FIR दर्ज     |  

सीयूईटी स्नातक 2026 का परिणाम जारी, अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं अंक

नयी दिल्ली, 23 जून (भाषा) राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने मंगलवार को संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी स्नातक) 2026 के नतीजे घोषित किए।

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में एजेंसी ने कहा, “इंतजार खत्म हुआ। सीयूईटी (स्नातक) 2026 के नतीजे अब उपलब्ध हैं।”

अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड का इस्तेमाल करके अपने नतीजे देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

सीयूईटी (स्नातक) एनटीए द्वारा केंद्रीय, राज्य और चुनिंदा निजी विश्वविद्यालयों में स्नातक डिग्री कार्यक्रमों में दाखिले के लिए आयोजित की जाने वाली एक मानकीकृत राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है।

भाषा प्रशांत पवनेश

पवनेश