Breaking News

काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |   जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार     |   जंतर-मंतर पर CJP के प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद     |   राज्यसभा में जोरदार हंगामा, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी कांग्रेस     |   दिल्ली में CJP प्रदर्शन को लेकर अब तक कुल 10 FIR दर्ज     |  

गुजरात: जूनागढ़ में वन विभाग के कर्मियों ने कुएं में गिरे शेर के शावक को बचाया

जूनागढ़ (गुजरात), 23 जून (भाषा) जूनागढ़ में मंगलवार तड़के शेर का एक शावक 40 फुट गहरे कुएं में गिर गया, जिसके बाद वन विभाग के अधिकारियों ने उसे निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया।

सुबह करीब पांच बजे वनंद सोसाइटी इलाके में एक शावक कुएं में गिर गया, जिसके बाद वन विभाग के कर्मचारियों ने तुरंत कार्रवाई की।

उप वन संरक्षक अक्षय जोशी ने बताया कि डूंगर दक्षिणी रेंज की एक बचाव टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और कुएं में फंसे शावक को सुरक्षित निकालने के लिए तत्काल बचाव अभियान शुरू किया।

करीब एक घंटे तक बचाव अभियान के बाद टीम ने शावक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बचाए गए शावक का अब चिकित्सकीय परीक्षण किया जाएगा, जिसके बाद उसे वापस उसके जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

भाषा आशीष पवनेश

पवनेश