Breaking News

काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |   जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार     |   जंतर-मंतर पर CJP के प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद     |   राज्यसभा में जोरदार हंगामा, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी कांग्रेस     |   दिल्ली में CJP प्रदर्शन को लेकर अब तक कुल 10 FIR दर्ज     |  

हैदराबाद : कांग्रेस और वाम दलों ने एसआईआर प्रक्रिया के खिलाफ रैली का आयोजन किया

हैदराबाद, 23 जून (भाषा) कांग्रेस, वाम दलों और तेलंगाना जन समिति (टीजेएस) पार्टी ने निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य में मतदाता सूचियों के शुद्धिकरण के लिए कराए जाने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ मंगलवार को यहां रैली का आयोजन किया।

इन दलों ने आरोप लगाया कि केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और निर्वाचन आयोग एसआईआर के जरिए ‘‘लोकतंत्र-विरोधी और वोट-चोरी’’ जैसी हरकतें कर रहे हैं।

रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं। केंद्र की विपक्षी पार्टियों की यह रैली टैंक बंड पर स्थित बी.आर. आंबेडकर की प्रतिमा से शुरू हुई और बी.आर.के. भवन पर समाप्त हुई।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे निर्वाचन आयोग को एक ज्ञापन सौंपेंगे।

निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के तहत तेलंगाना में मतदाता सूची की एसआईआर प्रक्रिया के तहत 25 जून से 25 जुलाई तक गणनाकर्ता घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे।

निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूचियों को त्रुटि से मुक्त करना और यह सुनिश्चित करना है कि योग्य नागरिक का ही नाम मतदाता सूची में शामिल हो।

भाषा धीरज संतोष

संतोष