Breaking News

काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |   जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार     |   जंतर-मंतर पर CJP के प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद     |   राज्यसभा में जोरदार हंगामा, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी कांग्रेस     |   दिल्ली में CJP प्रदर्शन को लेकर अब तक कुल 10 FIR दर्ज     |  

उप्र: बरेली में गोकशी का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

बरेली, 23 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में पुलिस ने मंगलवार तड़के गौकशी के मामलों में वांछित आरोपी जाहिद उर्फ अंडा को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि जाहिर पर 20 हजार रुपये का इनामी था और मुठभेड़ के दौरान उसके दाहिने पैर में गोली लगी।

पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ में कांस्टेबल विकास भी घायल हो गया।

भोजीपुरा थाना प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर घुरसमसपुर रोड पर वाहनों की जांच की जा रही थी और इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया गया लेकिन उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस दल पर गोलीबारी कर दी।

उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई में जाहिद घायल हो गया और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक, जाहिद का साथी अजीम उर्फ मोती अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया और उसकी तलाश जारी है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पर गोकशी, गैंगस्टर अधिनियम, पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला और शस्त्र अधिनियम समेत छह मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा, .315 बोर, एक कारतूस का खोखा, तीन कारतूस, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक, घायल आरोपी और कांस्टेबल विकास को उपचार के लिए भोजीपुरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं आनन्द जितेंद्र

जितेंद्र