Breaking News

काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |   जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार     |   जंतर-मंतर पर CJP के प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद     |   राज्यसभा में जोरदार हंगामा, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी कांग्रेस     |   दिल्ली में CJP प्रदर्शन को लेकर अब तक कुल 10 FIR दर्ज     |  

अफगान तालिबान निर्वासन के मुद्दे पर यूरोपीय संघ के अधिकारियों के साथ करेगा बातचीत

ब्रसेल्स, 23 जून (एपी) अफगान तालिबान का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को यूरोपीय संघ (ईयू) के अधिकारियों के साथ वार्ता के लिए ब्रसेल्स जा रहा है। इस बैठक में मुख्य रूप से निर्वासन के मुद्दे पर चर्चा होने की उम्मीद है। तालिबान के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मानवाधिकार संगठनों ने कहा है कि यह बैठक यूरोपीय संघ की मानवाधिकार संबंधी प्रतिबद्धताओं को कमजोर करेगी और इससे यूरोप तथा अफगानिस्तान में लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।

बेल्जियम ने तालिबान प्रतिनिधिमंडल को 24 घंटे का वीजा जारी किया है। इस प्रतिनिधिमंडल में तालिबान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता, न्यूजीलैंड में जन्मे अब्दुल कहार बल्खी भी शामिल हैं।

एपी आशीष पवनेश

पवनेश