Breaking News

काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |   जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार     |   जंतर-मंतर पर CJP के प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद     |   राज्यसभा में जोरदार हंगामा, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी कांग्रेस     |   दिल्ली में CJP प्रदर्शन को लेकर अब तक कुल 10 FIR दर्ज     |  

गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल के हल्दिया बंदरगाह को आव्रजन चौकी घोषित किया

नयी दिल्ली, 23 जून (भाषा) गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल स्थित हल्दिया समुद्री बंदरगाह को आव्रजन चौकी घोषित किया है। सोमवार को जारी गजट अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।

इसके साथ ही यह देश का 41वां ऐसा समुद्री बंदरगाह बन गया है, जहां आव्रजन संबंधी औपचारिकताएं पूरी की जा सकेंगी। पिछले वर्ष सितंबर में केंद्र सरकार ने 34 समुद्री और नदी बंदरगाहों को आव्रजन बंदरगाह के रूप में अधिसूचित किया था।

गृह मंत्रालय ने यह आदेश आव्रजन एवं विदेशी नागरिक अधिनियम 2025(अधिनियम संख्या 13, 2025) की धारा 4 की उपधारा (1) के तहत प्राप्त शक्तियों का उपयोग करते हुए जारी किया है।

भाषा शोभना दिलीप

दिलीप