Breaking News

काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |   जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार     |   जंतर-मंतर पर CJP के प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद     |   राज्यसभा में जोरदार हंगामा, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी कांग्रेस     |   दिल्ली में CJP प्रदर्शन को लेकर अब तक कुल 10 FIR दर्ज     |  

अर्जन सिंह स्मृति हॉकी टूर्नामेंट: भारतीय वायुसेना ने सेना दक्षिणी कमान को हराया

जालहल्ली (बेंगलुरु), 23 जून (भाषा) भारतीय वायुसेना के वायुसेना मार्शल अर्जन सिंह स्मृति हॉकी टूर्नामेंट 2026 के सातवें सत्र के पहले मैच में भारतीय सेना (दक्षिणी कमान) को 2-0 से हरा दिया।

टूर्नामेंट का आयोजन वायुसेना खेल नियंत्रण बोर्ड कर रहा है।

अग्निवीर विनायक संतोष हांडे को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

टूर्नामेंट में कुल 16 टीम हिस्सा ले रही हैं।

उद्घाटन समारोह में एयर मार्शल एस शिवकुमार ने हिस्सा लिया और टूर्नामेंट की शुरुआत की घोषणा की।

मुख्य अतिथि ने हांडे को 25 हजार रुपये का चैक सौंपा।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द