Breaking News

काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |   जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार     |   जंतर-मंतर पर CJP के प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद     |   राज्यसभा में जोरदार हंगामा, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी कांग्रेस     |   दिल्ली में CJP प्रदर्शन को लेकर अब तक कुल 10 FIR दर्ज     |  

पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने लखनऊ अग्निकांड पर दुख प्रकट किया

चंडीगढ़, 23 जून (भाषा) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लखनऊ अग्निकांड में 15 लोगों की मौत पर मंगलवार को गहरा दुख व्यक्त किया।

मान ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में आग लगने की भयानक घटना की खबर बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली है। इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले होनहार छात्रों को भावभीनी श्रद्धांजलि।’’

लखनऊ के एक पॉश इलाके में सोमवार को तीन मंजिला व्यावसायिक इमारत में आग लग गई थी, जिसमें एक एनिमेशन सेंटर संचालित किया जा रहा था। इस हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, जिनमें अधिकतर छात्र थे। इस घटना में नौ अन्य लोग घायल हो गए।

भाषा

खारी अविनाश

अविनाश