Breaking News

काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |   जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार     |   जंतर-मंतर पर CJP के प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद     |   राज्यसभा में जोरदार हंगामा, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी कांग्रेस     |   दिल्ली में CJP प्रदर्शन को लेकर अब तक कुल 10 FIR दर्ज     |  

बजाज कैपिटल ने जय बजाज को प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किया

नयी दिल्ली, 23 जून (भाषा) वित्तीय सेवा कंपनी बजाज कैपिटल ने जय बजाज को प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त करने की मंगलवार को घोषणा की।

कंपनी ने बयान में कहा कि यह नेतृत्व परिवर्तन कंपनी के लिए महत्वपूर्ण है। कंपनी 60 वर्ष से अधिक की भरोसेमंद विरासत को आगे बढ़ते हुए खुद को प्रौद्योगिकी-सक्षम और अंतर्दृष्टि-आधारित वित्तीय परामर्श संगठन में बदलने की दिशा में तेजी आगे बढ़ रही है।

जय बजाज ने कहा, ‘‘ आज के समय में वित्तीय योजना केवल धन या उत्पादों के प्रबंधन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह लोगों की जीवन यात्रा को समझने और उन्हें आत्मविश्वास व स्पष्टता के साथ उनके महत्वपूर्ण लक्ष्यों को हासिल करने में मदद करने के बारे में है। हमारा लक्ष्य ग्राहकों के जीवन के हर चरण में उनका आजीवन भागीदार बनना है।’’

कंपनी ने कहा कि भविष्य में बजाज कैपिटल वित्तीय तैयारी, व्यक्तिगत सेवानिवृत्ति योजना और बेहतर ग्राहक अनुभव पर केंद्रित नई डिजिटल पहल शुरू करेगी।

इस परिवर्तन के साथ, बजाज कैपिटल का लक्ष्य अपनी अग्रणी विरासत को मजबूत करना तथा ग्राहकों के साथ दीर्घकालिक संबंधों को और सुदृढ़ बनाना है। साथ ही उनके जीवन के हर महत्वपूर्ण चरण में एक भरोसेमंद वित्तीय भागीदार बनना है।

भाषा निहारिका अजय

अजय