Breaking News

काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |   जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार     |   जंतर-मंतर पर CJP के प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद     |   राज्यसभा में जोरदार हंगामा, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी कांग्रेस     |   दिल्ली में CJP प्रदर्शन को लेकर अब तक कुल 10 FIR दर्ज     |  

टिहरी के शिवपुरी में एसयूवी खाई में गिरी, पुलिस अधिकारी की मौत

नयी टिहरी, 23 जून (भाषा) उत्तराखंड के टिहरी जिले में मंगलवार को एक एसयूवी वाहन के अनियंत्रित होकर खाई में गिर जाने से उसमें सवार एक पुलिस अधिकारी की मृत्यु हो गयी । पुलिस ने यह जानकारी दी ।

टिहरी की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्वेता चौबे ने बताया कि घटना ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिवपुरी क्षेत्र में हुई जब एसयूवी अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गयी ।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बचाव एवं राहत कार्य शुरू किया गया ।

चौबे ने बताया कि दुर्घटना में शिवपुरी चौकी के प्रभारी विनोद शर्मा (45) की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद उनका शव खाई से बाहर निकाला।

टिहरी के मुनि की रेती क्षेत्र की शिवपुरी चौकी में तैनात उप निरीक्षक शर्मा अपनी रात्रि ड्यूटी के बाद तड़के वापस घर आ रहे थे और इसी दौरान यह हादसा हो गया ।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है ।

भाषा सं दीप्ति मनीषा

मनीषा