Breaking News

काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |   जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार     |   जंतर-मंतर पर CJP के प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद     |   राज्यसभा में जोरदार हंगामा, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी कांग्रेस     |   दिल्ली में CJP प्रदर्शन को लेकर अब तक कुल 10 FIR दर्ज     |  

खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल बोर्ड के पदों के लिये आवेदन बुलाये

नयी दिल्ली, 23 जून (भाषा) खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल बोर्ड के अध्यक्ष और दो सदस्यों के पदों के लिये आवेदन आमंत्रित किये हैं । यह बोर्ड खेल ईकाइयों को मान्यता देने और पिछले साल पारित हुए खेल कानून के तहत तय प्रशासन और वित्तीय मानदंडों का पालन सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय प्राधिकरण के तौर पर काम करेगा।

राष्ट्रीय खेल बोर्ड में नियुक्ति कैबिनेट सचिव टी वी सोमानाथन की अध्यक्षता वाली तलाश सह चयन समिति के सुझावों के आधार पर की जायेगी ।

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता पूर्व निशानेबाज गगन नारंग और महान भारोत्तोलक एन कुंजारानी देवी भी पांच सदस्यीय समिति में हैं । समिति के अन्य सदस्यों में खेल सचिव हरि रंजन राव, भारतीय ओलंपिक संघ की कार्यकारी परिषद के सदस्य लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) हरपाल सिंह शामिल हैं ।

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 22 जुलाई है ।

खेल मंत्रालय को उम्मीद है कि एनसीबी का कामकाज अगले तीन महीने में शुरू हो जायेगा ।

भाषा मोना आनन्द

आनन्द