Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

ठाणे में लोन देने के बहाने लोगों से ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, आठ पर मामला दर्ज

ठाणे, 23 जून (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने लोन देने के बहाने लोगों से कथित तौर पर ठगी करने वाले एक अवैध कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है और आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, नारपोली पुलिस की एक टीम ने 19 जून को भिवंडी के अंजुरफाटा में परिसर पर छापा मारा और इस गिरोह का पर्दाफाश किया।

उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 1.03 लाख रुपये की कुल कीमत के विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए।

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने ‘क्विक लोन’ नाम से एक फर्जी कॉल सेंटर स्थापित किया था। यहां के कर्मचारी देशभर में लोगों से संपर्क कर उन्हें आसानी से लोन देने की पेशकश करते थे। वे आवेदकों से प्रक्रिया शुल्क वसूलने के बाद उन्हें लोन नहीं दिलाते थे।

छापेमारी के बाद, पुलिस ने 20 जून को कॉल सेंटर संचालकों और कर्मचारियों सहित आठ लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 316(2) (अपराधिक विश्वासघात), 318(4) (धोखाधड़ी), और 3(5) (साझा इरादा) तथा सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस पीड़ितों की सटीक संख्या और धोखाधड़ी की कुल राशि का पता लगाने के लिए कॉल सेंटर के लेन-देन रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

भाषा

खारी वैभव

वैभव