Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

पंजाब की जेल से फरार कुख्यात अपराधी सत्तू मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (उप्र), 23 जून (भाषा) मुजफ्फरनगर जिले की पुलिस ने पंजाब की लुधियाना जेल से फरार कुख्यात अपराधी सत्यपाल उर्फ सत्तू को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार यह मुठभेड़ सोमवार रात सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में हुई।

पुलिस अधीक्षक (नगर) अमृत जैन ने बताया कि रात में वाहनों की जांच के दौरान पुलिस ने सत्तू की कार को रोकने का प्रयास किया। इस पर उसने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सत्तू के दोनों पैरों में गोली लगी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ के दौरान सिपाही अजय गौड़ और अंकित भी गोली लगने से घायल हो गए, जिनका उपचार जारी है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सत्यपाल उर्फ सत्तू तीन राज्यों में हत्या, लूट, अपहरण और दुष्कर्म से जुड़े 24 मामलों में वांछित था। वह मुजफ्फरनगर जिले की एक युवती के अपहरण के मामले में भी आरोपी है।

पुलिस के मुताबिक, वह छह फरवरी 2026 को लुधियाना जेल से फरार हो गया था।

भाषा सं आनन्द शोभना खारी

खारी