Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

दिल्ली: तकिया काले खां में आग लगने से 30 झुग्गियां जलकर खाक, कोई हताहत नहीं

नयी दिल्ली, 23 जून (भाषा) मध्य दिल्ली के तकिया काले खां इलाके में आग लगने से कम से कम 30 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। दिल्ली दमकल सेवा के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली दमकल सेवा को सोमवार रात 11 बजकर 22 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद दमकल की गाड़ियां तत्काल मौके पर भेजी गईं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘आग के विकराल रूप धारण करने पर दमकल की 24 गाड़ियों को भेजा गया, जिन्होंने देर रात 12 बजकर 55 मिनट तक आग पर काबू पा लिया। अभी प्रशीतन अभियान चालू है।’’

इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

भाषा शोभना खारी

खारी