Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

गोवा में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

पणजी, 22 जून (भाषा) गोवा पुलिस की अपराध शाखा ने क्रिकेट शृंखला के मैच के दौरान एक कथित ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए मापुसा शहर के एक विला से चार लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (अपराध शाखा) जीवबा दलवी ने बताया कि 21 जून को इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच क्रिकेट मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टेबाजी की सूचना मिलने पर अपराध शाखा की एक टीम ने मापुसा के एकता नगर में एक विला पर छापा मारा।

उन्होंने बताया कि टीम ऑनलाइन सट्टेबाजी में शामिल चार लोग मिले और उनके पास से दो लैपटॉप, आठ मोबाइल फोन, एक राउटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त किया गया, जिनकी कुल कीमत लगभग दो लाख रुपये है।

दलवी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मध्यप्रदेश के रहने वाले उमाशंकर जोशी (42), अन्वेष सोनी (30) और फैजान शेख (22) तथा हरियाणा के सिरसा निवासी राहुल खोत (25) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गोवा, दमन और दीव सार्वजनिक जुआ अधिनियम और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा पारुल जोहेब

जोहेब