Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

पुनर्मूल्यांकन के बाद छात्रा ने सीबीएसई की 12वीं कक्षा की परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक हासिल किए

रांची, 22 जून (भाषा) रांची की रहने वाली अवनि केजरीवाल ने सोमवार को दावा किया कि पुनर्मूल्यांकन के बाद उन्होंने सीबीएसई की कक्षा 12 की परीक्षा के कॉमर्स विषय में 100 प्रतिशत अंक हासिल कर लिए हैं, जिससे वह राष्ट्रीय स्तर पर टॉपर बन गई हैं।

अवनि को कॉमर्स के सभी पांच विषयों में कुल 500 में से 500 अंक मिले हैं।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, 'जब 13 मई को मेरा रिजल्ट आया था, तब मुझे कुल 95.2 प्रतिशत अंक मिले थे। मेरे परिवार वाले मेरे अंकों से संतुष्ट थे, लेकिन मैं नहीं थी।'

अवनि ने बताया, 'मैं सीबीएसई की वेबसाइट पर पुनर्मूल्यांकन का विकल्प खुलने का इंतजार कर रही थी और जैसे ही यह खुला, मैंने आवेदन कर दिया। पुनर्मूल्यांकन के बाद मुझे 500 में से 500 अंक मिले। मैं इस परिणाम से बेहद खुश हूं।'

भाषा सुमित पारुल

पारुल