Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

पश्चिम बंगाल का बजट मुख्य आर्थिक, विकास संबंधी चुनौतियों से निपटने में विफल: कांग्रेस

कोलकाता, 22 जून (भाषा) कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई ने सोमवार को राज्य में भाजपा सरकार के पहले बजट की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि यह 'बड़ी घोषणाओं' के जरिये केवल सुर्खियां बंटोरने की कोशिश है, जबकि बजट मुख्य आर्थिक और विकास संबंधी चुनौतियों से निपटने में 'विफल' रहा है।

वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता ने सोमवार को राज्य विधानसभा में वर्ष 2026-27 के लिए बजट पेश किया।

पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने यहां संवाददाताओं से कहा कि बजट प्रस्तावों में कर्ज कम करने, रोजगार सृजन, औद्योगिक विकास और सामाजिक न्याय के लिए किसी विश्वसनीय योजना की कमी है।

उन्होंने कहा, “पहली नजर में 4.38 लाख करोड़ रुपये का यह बजट महत्वाकांक्षी लगता है। हालांकि, गहराई से देखने पर वित्तीय स्थिरता, रोजगार के अवसर, औद्योगिक विकास, सामाजिक न्याय और पारदर्शिता को लेकर गंभीर चिंताएं सामने आती हैं।”

भाषा

सुमित पारुल

पारुल