Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

झारखंड के साहिबगंज में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत

साहिबगंज, 22 जून (भाषा) झारखंड के साहिबगंज जिले में सोमवार शाम एक ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक युवक, उसकी मां और बहन की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह हादसा बरहरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरहरवा-फरक्का मुख्य मार्ग पर हुआ। मृतकों की पहचान इस्माइल शेख (22), उसकी मां आयशा बीबी (45) और बहन रुली खातून (18) के रूप में हुई है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसे में महिला की एक नाबालिग बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। बरहरवा के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद उसे पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।

अधिकारी ने कहा, “पीड़ित पश्चिम बंगाल के फरक्का में चिकित्सक से परामर्श करने के बाद लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।”

उन्होंने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सुमित पारुल

पारुल