Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

मेस्सी ने फुटबॉल विश्व कप में सबसे ज्यादा 17 गोल दागने का रिकॉर्ड बनाया

अर्लिंगटन (अमेरिका), 22 जून (एपी) अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी ने सोमवार को फुटबॉल विश्व कप में सबसे ज्यादा 17 गोद दागने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने यह उपलब्धि ऑस्ट्रिया के खिलाफ मुकाबले में पेनाल्टी किक में गोल दागने में असफल होने के लगभग आधे घंटे बाद हासिल की।

अर्जेंटीना और ऑस्ट्रिया के बीच विश्व कप मुकाबले के 38वें मिनट में मेस्सी ने यह गोल दागा। यह लगातार छठा विश्व कप मुकाबला है, जिसमें मेस्सी गोल करने में सफल रहे हैं।

इससे पहले, मेस्सी ने कंसास सिटी में पिछले मंगलवार को अल्जीरिया के खिलाफ खेले गए ग्रुप-जे के शुरुआती मुकाबले के दौरान टूर्नामेंट में अपनी पहली हैट्रिक लगाकर विश्व कप में सबसे ज्यादा 16 गोल दागने के जर्मनी के स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोज के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली थी।

मेस्सी के पास ऑस्ट्रिया के खिलाफ मैच के नौवें मिनट में ही विश्व कप में सबसे ज्यादा 17 गोद दागने का रिकॉर्ड बनाने का मौका था। हालांकि, वह पेनाल्टी किक में गोल दागने में चूक गए।

मेस्सी अपने करियर का छठा फुटबॉल विश्व कप खेल रहे हैं। सोमवार का मुकाबला उनके करियर का 28 विश्व कप मुकाबला था, जो एक फीफा रिकॉर्ड है।

एपी पारुल जोहेब

जोहेब