Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

एनएसए डोभाल ने चीन के विदेश मंत्री वांग के साथ बातचीत की

(तस्वीरों के साथ)

नयी दिल्ली, 22 जून (भाषा) राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने सोमवार को चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ “सार्थक” बातचीत की, जिसमें दोनों देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने की दिशा में हुई प्रगति समेत आपसी सहयोग के अहम पहलुओं पर चर्चा हुई।

पूर्वी लद्दाख में चार साल से ज्यादा समय तक चले गतिरोध के दौरान भारत-चीन संबंध काफी तनावपूर्ण हो गए थे।

वांग ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए नयी दिल्ली में हैं।

बैठक में डोभाल ने इस बात पर जोर दिया कि स्थिर और रचनात्मक द्विपक्षीय संबंध दोनों पक्षों के बीच भरोसा और बेहतर समझ कायम करने में योगदान देंगे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य बनाने की दिशा में उठाए गए हालिया कदमों की समीक्षा की। उन्होंने सामान्य स्थिति बहाल करने की दिशा में हासिल हुई प्रगति का भी जायजा लिया।”

जायसवाल के मुताबिक, “एनएसए डोभाल ने इस बात पर जोर दिया कि स्थिर और रचनात्मक द्विपक्षीय संबंध दोनों पक्षों के बीच भरोसा और बेहतर समझ कायम करने में योगदान देंगे।”

उन्होंने कहा कि डोभाल और वांग के बीच बातचीत “रचनात्मक और भविष्योन्मुखी” रही।

भाषा पारुल जोहेब

जोहेब

जोहेब