Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

शिमला में ट्रक खाई में गिरा, उत्तर प्रदेश की महिला की मौत

शिमला, 22 जून (भाषा) हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में थिओग के पास सोमवार को एक ट्रक के खाई में गिर जाने से उत्तर प्रदेश की रहने वाली एक महिला की मौत हो गई, जबकि 18 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया मृतका की पहचान नीतू (30) के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरपुर की रहने वाली है।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना सोमवार दोपहर करीब 3:40 बजे जैस गांव के पास हुई, जब चंडीगढ़ से कोटखाई जा रहा एक ट्रक चालक द्वारा वाहन पर से नियंत्रण खो देने के कारण खाई में गिर गया।

इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 18 अन्य घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना के बारे में तुरंत पुलिस को सूचित किया।

इसके बाद थिओग से पुलिस की एक टीम जिला प्रशासन के साथ मौके पर पहुंची और घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। घायलों को तुरंत इलाज के लिए थिओग के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से बाद में उन्हें बेहतर उपचार के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में स्थानांतरित कर दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

भाषा सुमित पारुल

पारुल