Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

विकास की प्रक्रिया रुकेगी नहीं, रक्षा उत्पादन का बड़ा केंद्र बनेगा अलीगढ़ : आदित्यनाथ

अलीगढ़ (उप्र), 22 जून (भाषा)उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि देश की सुरक्षा के लिए आवश्यक हथियारों व उपकरणों के निर्माण में अलीगढ़ अपनी क्षमता का परिचय देने के लिए तैयार है और अब यहां विकास की प्रक्रिया नहीं रुकेगी।

आदित्यनाथ अलीगढ़ में 462 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 85 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करने के बाद एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अलीगढ़ के लिए रक्षा विनिर्माण गलियारे को मंजूरी देकर शहर को नयी दिशा दी है।

उन्होंने कहा, 'अब अलीगढ़ रक्षा उत्पादन व आपूर्ति का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा और देश को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में बड़ी भूमिका निभाएगा।'

आदित्यनाथ ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए आवश्यक हथियारों व उपकरणों के निर्माण में अलीगढ़ अपनी क्षमता का परिचय देने के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा, 'अलीगढ़ में विकास की प्रक्रिया रुकेगी नहीं, थमेगी नहीं, यह अनवरत आगे बढ़ेगी।'

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रनायक राजा महेंद्र प्रताप सिंह तथा पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

आदित्यनाथ ने कहा कि अलीगढ़ की लंबे समय से चली आ रही मांग के अनुरूप राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की स्थापना का कार्य पूरा हो चुका है और वहां तेजी से नयी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

भाषा सलीम जोहेब

जोहेब