Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

ओडिशा में कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में पुलिस निरीक्षक निलंबित

भुवनेश्वर, 22 जून (भाषा) ओडिशा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) वाई. बी. खुरानिया ने नयागढ़ जिले में तैनात एक पुलिस निरीक्षक को कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में सोमवार को निलंबित कर दिया।

डीजीपी द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए नयागढ़ जिले के सारनकुल थाने के पूर्व प्रभारी निरीक्षक सुजीत कुमार दास को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

आदेश के अनुसार, दास के खिलाफ गंभीर कदाचार और कर्तव्य की उपेक्षा के आरोपों को लेकर विभागीय कार्रवाई पहले ही प्रस्तावित की जा चुकी है।

निलंबन अवधि के दौरान वह पुलिस महानिरीक्षक (आईजी), केंद्रीय परिक्षेत्र, कटक के अनुशासनात्मक नियंत्रण में रहेंगे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, हाल ही में एक महिला द्वारा उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाए जाने के बाद दास का तबादला नयागढ़ जिला पुलिस मुख्यालय में कर दिया गया था।

महिला ने इस संबंध में जिले में उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी।

भाषा रवि कांत सुरेश

सुरेश