Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

उप्र :एटा में डंपर की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत

एटा (उप्र), 22 जून (भाषा) एटा जिले के रिजोर क्षेत्र में सोमवार तड़के एक तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से एक युवक और उसकी मां की मौके पर ही मौत हो गयी।

पुलिस के मुताबिक यह हादसा उस समय हुआ, जब युवक अपनी गर्भवती पत्नी को अस्पताल ले जाने के लिए सड़क पार मकान में रह रही अपनी मां को लेकर लौट रहा था।

सूत्रों ने बताया कि जीसुखपुर नगला बरी गांव निवासी श्याम की पत्नी को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर वह सड़क पार मकान में रह रही अपनी मां यशोदा को बुलाकर लौट रहा था, तभी एटा-शिकोहाबाद मार्ग पर एक अनियंत्रित डंपर ने उन दोनों को कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और कुछ देर तक हंगामा हुआ मगर सूचना पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी नीतेश गर्ग और अन्य अधिकारियों ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना में शामिल डंपर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।

भाषा सं. सलीम

धीरज

धीरज