Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

बंगाल में भाजपा सरकार के पहले बजट से केंद्र पर निर्भरता का पता चलता है: कुणाल घोष

कोलकाता, 22 जून (भाषा) पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के पहले बजट में कई बार केंद्र का जिक्र होने को रेखांकित करते हुए ममता बनर्जी नीत तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने सोमवार को कहा कि कोई भी हैरान हो सकता है कि यह राज्य का बजट है या केंद्र का।

घोष ने दावा किया कि बजट प्रस्तावों में कर्मचारियों के कुछ वर्गों के वेतन और मानदेय में बढ़ोतरी की बात कही गई है, लेकिन इन्हें पूर्ववर्ती ममता बनर्जी सरकार के समय ही लागू कर दिया गया था।

पश्चिम बंगाल विधानसभा में 2026-27 के बजट प्रस्ताव पेश किए जाने के बाद घोष ने पत्रकारों से कहा, ‘‘नयी सरकार के बजट में केंद्र का इतनी बार जिक्र किया गया है कि कोई भी हैरान हो सकता है कि यह राज्य का बजट है या केंद्र का।’’

उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र सरकार पर निर्भरता साफ दिखती है क्योंकि राज्य के बजट में घोषित परियोजनाओं के लिए वित्तपोषण के स्रोत का जिक्र नहीं है।’’

घोष ने कहा, ‘‘तत्कालीन ममता बनर्जी सरकार को केंद्र की योजनाओं का धन नहीं मिला और उसे राज्य की विभिन्न परियोजनाओं पर अपने ही खजाने से खर्च करना पड़ा था।’’

भाषा सुभाष प्रशांत

प्रशांत