Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

एकनाथ शिंदे ने ‘सिजेरियन’ पद्धति से छह गद्दारों को जन्म दिया : संजय राउत

मुंबई, 22 जून (भाषा) शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत ने पार्टी के छह लोकसभा सदस्यों के दलबदल करने के बाद, सोमवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर कटाक्ष करते हुए दावा किया कि उन्होंने ‘‘छह गद्दारों को जन्म दिया है’’।

उद्धव ठाकरे के करीबी सहयोगी की यह टिप्पणी शिंदे द्वारा ‘‘ऑपरेशन टाइगर’’ के सफल समापन की घोषणा किये जाने के कुछ ही घंटों बाद आई।

राउत ने कहा, ‘‘उन्हें दिखाने दीजिए, शिंदे की ‘डिलीवरी’ हो गई है...‘मिंधे’ की ‘डिलीवरी’ हो गई है और उन्होंने छह गद्दारों को जन्म दिया है।’’

‘‘मिंधे’’ एक अपमानजक शब्द है, जिसका इस्तेमाल उद्धव खेमा शिंदे के लिए किया करता है। इसका अर्थ ‘‘भाजपा की कठपुतली’’ है।

राउत ने इस राजनीतिक घटनाक्रम की तुलना एक साथ कई बच्चों को जन्म देने के दुर्लभ रिकॉर्ड से की।

राउत ने कहा, ‘‘एक केन्याई महिला के नाम एक साथ पांच बच्चों को जन्म देने का रिकॉर्ड है, लेकिन 'नंदनवन' (शिंदे के आधिकारिक आवास) में छह गद्दारों का पालना झूल रहा है। शिंदे ने छह गद्दारों को जन्म दिया है।’’

नयी दिल्ली में शिवसेना (उबाठा) के संसदीय दल की एक अहम बैठक में शामिल न होने के पांच दिन बाद, छह बागी सांसदों ने शिंदे और पार्टी (शिवसेना) के अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में हुए एक कार्यक्रम में शिवसेना का दामन थाम लिया।

संजय देशमुख (यवतमाल), संजय जाधव (परभणी), संजय दीना पाटिल (मुंबई उत्तर पूर्व), नागेश पाटिल-आष्टीकर (हिंगोली), ओमप्रकाश राजे निम्बालकर (धाराशिव), और भाऊसाहेब वाकचौरे (शिरडी) शिवसेना में शामिल हुए हैं।

भाषा सुभाष सुरेश

सुरेश