Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

पाकिस्तान में फ्रांसीसी महिला और उसके पांच बच्चों को पुलिस ने बचाया

पेशावर, 22 जून (भाषा) पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के खैबर जिले में पुलिस ने सोमवार को एक मकान पर छापा मारकर एक फ्रांसीसी महिला और उसके पांच बच्चों को बचाया।

खैबर जिले की पुलिस के अनुसार, घरेलू हिंसा के एक कथित मामले से जुड़ी विश्वसनीय सूचना मिलने के बाद 54 वर्षीय महिला और उसके बच्चों को बचाया गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह अभियान बारा थाना क्षेत्र में चलाया गया और महिला तथा उसके बच्चों को सुरक्षा के तहत अपने संरक्षण में लिया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फ्रांसीसी महिला ने एक पाकिस्तानी नागरिक से विवाह करने के बाद वर्ष 2014 से पाकिस्तान में रहना शुरू किया था।

पुलिस ने बताया कि दंपति के पांच बच्चे हैं, जिनमें एक बच्चा मूक-बधिर है।

पुलिस के अनुसार, महिला लंबे समय से कथित रूप से घरेलू हिंसा का शिकार रही है और उसे लंबे समय तक घर से बाहर जाने की अनुमति भी नहीं दी गई।

अधिकारियों ने बताया कि महिला और उसके बच्चों को पेशावर स्थित महिला पुलिस थाने में स्थानांतरित कर दिया गया है, जहां कानूनी प्रक्रिया जारी है तथा आरोपों की विस्तृत जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, महिला ने अपने देश फ्रांस लौटने की इच्छा व्यक्त की है।

भाषा रवि कांत रवि कांत माधव

माधव

माधव