Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

कटक समेत ओडिशा के 64 स्थानों के नाम की अंग्रेजी वर्तनी बदली गयी

भुवनेश्वर, 22 जून (भाषा) ओडिशा सरकार ने सोमवार को कटक समेत कई जिलों, उप-मंडलों, तहसीलों, प्रखंडों और शहरी निकायों समेत 64 स्थानों के नाम की अंग्रेजी वर्तनी में बदलाव करने की घोषणा की।

इसी तरह, बालासोर को अब ‘बालेश्वर’ कहा जाएगा और राउरकेला की वर्तनी में अब ‘ए’ की जगह ‘ओ’ लिखा जाएगा।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ये सुधार सिर्फ अंग्रेजी वर्तनी पर लागू होते हैं और इनसे प्रशासनिक इकाइयों के असली नामों में कोई बदलाव नहीं होगा।

राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि नामों में बदलाव ओडिशा की भाषाई और सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखने और विभिन्न स्थानों के नामों की अंग्रेज़ी वर्तनी को ओडिया उच्चारण के अनुसार ठीक और एक जैसा करने के मकसद से किया गया है।

इसमें कहा गया, “यहां किए गए सुधार केवल संबंधित प्रशासनिक इकाइयों की अंग्रेज़ी वर्तनी से संबंधित हैं और इन्हें उनके नामों में किसी भी तरह का बदलाव नहीं माना जाएगा।”

अधिसूचना के अनुसार वर्तनी में यह बदलाव 26 ज़िलों की 64 जगहों के लिए औपनिवेशिक दौर की “विकृत” अंग्रेज़ी वर्तनी को सही करने के लिए किए जा रहे हैं।

इस महीने की शुरुआत में, राज्य कैबिनेट ने इन सुधारों को मंजूरी दी, क्योंकि राज्य में कई जगहों के नाम आधिकारिक तौर पर ‘गलत वर्तनी’ वाले दर्ज थे, जो ओडिया उच्चारण और शब्द-व्युत्पत्ति से मेल नहीं खाते थे।

भाषा प्रशांत अविनाश

अविनाश