Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

विश्व एथलेटिक्स का प्रतिनिधिमंडल गुजरात के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री से मिला

गांधीनगर, 22 जून (भाषा) गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सोमवार को उम्मीद जताई कि राज्य को विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2031 की मेजबानी का अधिकार मिल जाएगा। यह उम्मीद उन्होंने तब जताई जब एथलेटिक्स की अंतरराष्ट्रीय संचालन संस्था का एक प्रतिनिधिमंडल गांधीनगर में उनसे मिला।

पांच सदस्यों वाला यह प्रतिनिधिमंडल इस बात का आकलन करेगा कि क्या गुजरात को विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप 2028 और विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2031 की मेजबानी के लिए चुना जा सकता है।

विश्व एथलेटिक्स बोली आकलन पैनल के अध्यक्ष एंटी पिहलाकोस्की की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी से मुलाकात की।

एक विज्ञप्ति के अनुसार अपनी दो दिन की यात्रा के दौरान प्रतिनिधिमंडल गुजरात के खेल बुनियादी ढांचे और उससे जुड़ी अन्य सुविधाओं का अध्ययन और निरीक्षण करेगा।

विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के साथ बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री पटेल ने भरोसा जताया कि राज्य के खेल बुनियादी ढांचे के निरीक्षण के दौरान प्रतिनिधिमंडल को गुजरात की तैयारियों और खेल संस्कृति का प्रत्यक्ष अनुभव मिलेगा।’’

पटेल ने कहा कि सरकार विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2031 की मेजबानी का अधिकार हासिल करने को लेकर आशावादी है और उसने इस प्रतियोगिता के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं।

संघवी ने कहा कि गुजरात विश्व पुलिस एवं दमकल खेल और राष्ट्रमंडल खेल 2030 सहित विश्व स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है।

भाषा सुधीर

सुधीर