Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

सीनियर राष्ट्रीय तैराकी में सर्वश्रेष्ठ तैराक चुने गए आर्यन और सान्वी

अहमदाबाद, 22 जून (भाषा) गुजरात के आर्यन नेहरा और महाराष्ट्र की सान्वी देशवाल को 79वीं सीनियर राष्ट्रीय एक्वाटिक चैंपियनशिप में क्रमशः पुरुष और महिला वर्ग में सर्वश्रेष्ठ तैराक चुना गया। इस चैंपियनशिप में कर्नाटक 334 अंकों के साथ ओवरऑल चैंपियन बना।

पुरुषों के वर्ग में आर्यन ने तीन स्वर्ण पदक और एक कांस्य पदक जीता। साथ ही उन्होंने दो राष्ट्रीय मीट रिकॉर्ड और एक सर्वश्रेष्ठ भारतीय प्रदर्शन भी दर्ज किया।

सान्वी ने तीन स्वर्ण पदक और एक रजत पदक जीता। उन्होंने एक राष्ट्रीय मीट रिकॉर्ड और एक सर्वश्रेष्ठ भारतीय प्रदर्शन अपने नाम किया।

इस चैंपियनशिप में कुल 22 नए रिकॉर्ड बने जिनमें पुरुषों के वर्ग में 10 और महिलाओं के वर्ग 12 रिकॉर्ड शामिल हैं।

भाषा सुधीर

सुधीर