Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

कोरिया और जापान को स्वर्ण, भारतीय टीमें एशियाई तलवाबाजी में 10वें स्थान पर रहीं

नयी दिल्ली, 22 जून (भाषा) दक्षिण कोरिया और जापान ने सोमवार को यहां एशियाई सीनियर तलवारबाजी चैंपियनशिप के चौथे दिन क्रमशः पुरुषों के साबरे और महिलाओं की फॉयल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीते।

पुरुषों की साबरे टीम स्पर्धा में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक विजेता ओह सांग उक और गत चैंपियन डो ग्योंग डोंग की मौजूदगी में दक्षिण कोरिया की टीम ने रोमांचक फाइनल में जापान को हराया।

महिलाओं की फॉयल स्पर्धा में जापान का दबदबा रहा जहां व्यक्तिगत चैंपियन युका उएनो ने अपनी टीम को स्वर्ण पदक दिलाया। टीम ने दक्षिण कोरिया को हराया।

घरेलू सरजमीं पर खेलते हुए भारतीय टीमों ने अपने मजबूत प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ जबरदस्त हिम्मत और जज्बा दिखाया और कड़ी टक्कर के बाद कुल मिलाकर 10वां स्थान हासिल किया।

विशाल थापर, करण सिंह, गिशो निधि कुमारेशन पद्मा और लक्ष्य बडसर की मौजूदगी वाली भारतीय पुरुष साबरे टीम ने शुरुआती दौर में आक्रामक खेल दिखाया लेकिन उन्हें क्वार्टर फाइनल में चीन से हार का सामना करना पड़ा।

कनुप्रिया चावला, जॉइस अशिता स्टालिनराज, नाओरेम मीना देवी और सोनिया देवी वाइखोम की भारतीय महिला फॉयल टीम बहुत कम अंतर से क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने से चूक गई।

भाषा सुधीर

सुधीर