Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

गैस एक्सपोर्ट टर्मिनल में धमाके में 13 लोगों की मौत : कतर

दुबई, 22 जून (एपी) कतर के ऊर्जा मंत्री साद शेरिदा अल-काबी ने सोमवार को कहा कि गैस निर्यात करने वाले एक अहम टर्मिनल पर हुए धमाके में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई।

अल-काबी ने कतर की राजधानी दोहा में संवाददाता सम्मेलन के दौरान हताहतों की संख्या बताई और धमाके को एक औद्योगिक दुर्घटना से जुड़ा हुआ बताया।

रास लाफ़ान औद्योगिक क्षेत्र में हुए धमाके से वैश्विक ऊर्जा बाज़ार में और उथल-पुथल मच सकती है। कतर दुनिया के प्रमुख प्राकृतिक गैस उत्पादकों में से एक है।

ईरान का होर्मुज़ जलडमरूमध्य पर नियंत्रण होने के कारण कतर अपने ग्राहकों को माल की खेप नहीं भेज पा रहा था इसलिए उसने अपना उत्पादन बंद कर दिया।

युद्ध को स्थायी रूप से खत्म करने के लिए बातचीत जारी रहने के बीच ईरान की पकड़ ढीली पड़ने पर, कतर ने अपने निर्यात टर्मिनल को फिर से शुरू करने का काम शुरू किया। सरकारी कंपनी कतरएनर्जी ने बताया कि रविवार रात इस काम के दौरान बरजान गैस आपूर्ति संयंत्र में धमाका हुआ और आग लग गई।

एपी आशीष नरेश

नरेश