Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

राजस्थान से राज्यसभा के लिए पुन: निर्वाचित होने के बाद कांग्रेस सदस्य नीरज डांगी ने शपथ ली

नयी दिल्ली, 22 जून (भाषा) राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने सोमवार को कांग्रेस सदस्य नीरज डांगी को शपथ दिलाई, जो राजस्थान से उच्च सदन के लिए फिर से निर्वावित हुए हैं।

कांग्रेस नेता डांगी ने हिंदी में शपथ ली। राज्यसभा सदस्य के रूप में यह उनका दूसरा कार्यकाल है।

डांगी पहली बार जून 2020 में राजस्थान से राज्यसभा के लिए चुने गए थे।

उपराष्ट्रपति ने शपथ ग्रहण की तस्वीरें साझा करते हुए ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज संसद भवन में राजस्थान से पुन: निर्वाचित नीरज डांगी को शपथ दिलाई।’’

इस मौके पर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, सदन के नेता और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रीरीजू, कांग्रेस सदस्य जयराम रमेश, राज्यसभा के महासचिव पी.सी. मोदी और सचिवालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

भाषा अविनाश नरेश

नरेश