Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

जाति प्रमाणपत्र अमान्य होने पर बीएमसी का एआईएमआईएम पार्षद आयोग्य ठहराया गया

मुंबई, 22 जून (भाषा) एक जांच समिति द्वारा ओबीसी जाति प्रमाणपत्र को अमान्य घोषित किए जाने के बाद एआईएमआईएम पार्षद शमीर रमजान पटेल को बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) में अपनी सदस्यता गंवानी पड़ी।

सोमवार को बीएमसी की आम सभा की बैठक में महापौर रितु तावड़े ने कहा कि जिला जाति जांच समिति ने पटेल के जाति प्रमाणपत्र को अमान्य घोषित कर दिया है और अब वे पार्षद नहीं हैं।

पटेल की सदस्यता खत्म होने की यह घटना, इसी तरह के कारणों से शिवसेना (उबाठा) पार्षद दीपक सावंत की सदस्यता खत्म होने के कुछ दिनों बाद हुई है।

‘ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन’ (एआईएमआईएम) के पार्षद को गोवंडी के वार्ड नंबर 137 से अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षित सीट से चुना गया था।

शिवसेना (उबाठा) पार्षद दीपक सावंत की सदस्यता भी इसी तरह के कारणों से खत्म हो गई थी।

सावंत को भांडुप के एस वार्ड में वार्ड नंबर 111 से ओबीसी श्रेणी के तहत आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र से चुना गया था।

भाषा संतोष नरेश

नरेश