Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

पंजाब में सभी खुले मेनहोल को बंद करने के लिए 30 जून की समयसीमा तय: हरजोत सिंह बैंस

चंडीगढ़, 22 जून (भाषा) पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सोमवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे आगामी 30 जून तक सभी शहरों की सभी खुले मेनहोल से मुक्ति सुनिश्चित करें।

मंत्री ने सभी नगर निगम आयुक्तों और अतिरिक्त उपायुक्तों (शहरी विकास) से इस संबंध में अनुपालन रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि 'स्वच्छ पंजाब मिशन' के तहत चलाए जा रहे 'शून्य खुला मेनहोल' अभियान में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैंस ने कहा कि मानसून के मौसम से पहले राज्य भर में किए गए सुरक्षा ऑडिट में सीवरेज बुनियादी ढांचे में 1,451 कमियां पाई गई थीं।

उन्होंने बताया कि इनमें से 1,000 से अधिक कमियों को दूर कर लिया गया है।

मंत्री ने निर्देश दिया कि बारिश के मौसम में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए शेष सभी खुले मेनहोल को तुरंत बंद किया जाए।

बरसात के मौसम में खुले मेनहोल को सार्वजनिक सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा बताते हुए मंत्री ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता और किसी भी चूक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह अभियान मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य सरकार की 'स्वच्छ पंजाब मिशन' पहल का हिस्सा है।

भाषा सुमित नरेश

नरेश