Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

उप्र में आग की घटना में हुई मौत पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया गहरा दुख

नयी दिल्ली, 22 जून (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तीन मंजिला एक व्यावसायिक भवन में आग लगने से कम से कम 12 छात्रों की मौत पर गहरा दुख जताया।

प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता की भी घोषणा की।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आग लगने की घटना में हुई मौतों से बहुत दुख हुआ है। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायल लोग जल्द स्वस्थ हों। बचाव कार्य जारी है और अधिकारी हरसंभव मदद पहुंचा रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।’’

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार को एक तीन मंजिला व्यावसायिक भवन में आग लगने से कम से कम 12 छात्रों की मौत हो गई। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने यह जानकारी दी।

भाषा सुरेश दिलीप

दिलीप