Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

लखनऊ के अलीगंज में इमारत में आग लगने से 12 छात्रों की मौत: उप मुख्यमंत्री पाठक

(तस्वीरों के साथ)

लखनऊ (उप्र), 22 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार को एक तीन मंजिला व्यावसायिक भवन में आग लगने से कम से कम 12 छात्रों की मौत हो गई। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने यह जानकारी दी।

घटनास्थल पर मौजूद ‘पीटीआई-भाषा’ के संवाददाता ने भी देखा कि बचाव अभियान के दौरान कम से कम 11 लोगों को निकाला। इन्हें बगल की इमारत के रास्ते बाहर निकाला गया।

मौके पर पहुंचे उप मुख्यमंत्री ने बचाव और राहत अभियान का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि इस हादसे में कम से कम 12 छात्रों की मौत की पुष्टि हुई है।

बचाव टीम ने आग लगने के दौरान प्रभावित इमारत तक पहुंचने के लिए बगल की इमारत में दो बड़े छेद किए थे।

प्रमुख सचिव (गृह) संजय प्रसाद, पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण और लखनऊ पुलिस आयुक्‍त अमरेन्द्र सेंगर समेत वरिष्ठ अधिकारी बचाव अभियान की निगरानी के लिए मौके पर पहुंचे।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के जवानों को भी तैनात किया गया।

इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घटना की जानकारी मिलते ही अलीगढ़ का दौरा बीच में ही छोड़कर राज्य की राजधानी लौट आए हैं।

भाषा मनीष किशोर आनन्‍द धीरज

धीरज