Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

मणिपुर: शैक्षणिक समय की भरपाई के लिए स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि घटाई गई

इंफाल, 22 जून (भाषा) मणिपुर के मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह ने सोमवार को कहा कि मई में हुई हिंसा के कारण पढ़ाई का जो समय प्रभावित हुआ था, उसकी भरपाई के लिए राज्य सरकार ने स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि तीन सप्ताह से घटाकर एक सप्ताह कर दी है।

मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह ने 'मणिपुर में स्कूली शिक्षा में सुधार: एनईपी-2020 के क्रियान्वयन, चुनौतियां और अवसर' विषय पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि मई में विष्णुपुर जिले के त्रोंगलाओबी क्षेत्र में हुए बम हमले में दो बच्चों की मौत के बाद शैक्षणिक संस्थान और सरकारी कार्यालय लगभग एक महीने तक प्रभावित रहे थे।

उन्होंने कहा, “राज्य में मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि तीन सप्ताह से घटाकर एक सप्ताह कर दी गई है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि बम हमले से प्रभावित हुए कार्यदिवसों की भरपाई के लिए सभी सरकारी विभागों में शनिवार को कार्यदिवस घोषित किया गया है।

उन्होंने कहा, “लंबित कार्य पूरा हो जाने के बाद शनिवार को फिर से अवकाश घोषित कर दिया जाएगा।”

सिंह ने यह भी कहा कि कक्षा पांच तक बच्चों को उनकी मातृभाषा में शिक्षा देने से वे अधिक प्रभावी ढंग से और तेजी से सीख सकेंगे।

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा