Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर मई में धीमी पड़कर 0.5 प्रतिशत पर

नयी दिल्ली, 22 जून (भाषा) देश के आठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर मई में धीमी पड़कर सात महीने के निचले स्तर 0.5 प्रतिशत पर रही। कोयला, कच्चा तेल और रिफाइनरी उत्पादों के उत्पादन में गिरावट के कारण बुनियादी उद्योगों की वृद्धि सुस्त पड़ी। सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

इससे पिछले महीने अप्रैल में बुनियादी उद्योग की वृद्धि दर 1.8 प्रतिशत और मई, 2025 में 1.2 प्रतिशत रही थी।

आंकड़ों के अनुसार, कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पादों और उर्वरक के उत्पादन वृद्धि में गिरावट आई।

प्रमुख उद्योगों की वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष 2026-27 में अप्रैल-मई के दौरान 1.1 प्रतिशत पर स्थिर रही।

इससे पहले, बीते वर्ष अक्टूबर में, आठ बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में 0.1 प्रतिशत में गिरावट आई थी।

भाषा रमण अजय

अजय