Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

गीता कॉलोनी फ्लाईओवर से बाप और उसकी दो बेटियां नीचे गिरीं

नयी दिल्ली, 22 जून (भाषा) दिल्ली के शाहदरा इलाके में सोमवार दोपहर बाइक सवार एक व्यक्ति और उसकी दो बेटियां गीता कॉलोनी फ्लाईओवर से कथित तौर पर नीचे गिरने से घायल हो गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह हादसा गीता कॉलोनी थाने के पास फ्लाईओवर लूप पर हुआ।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घायल व्यक्ति की पहचान आशीष के तौर पर हुई है। वह अपनी दो बेटियों के साथ मोटरसाइकिल से गांधी नगर जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ।

तीनों फ्लाईओवर से कथित रूप से नीचे गिर गए, लेकिन अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि वे कैसे गिरे। आस-पास के लोग और स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और उन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल ले गए।

गुलफाम नामक प्रत्यक्षदर्शी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, 'मैं तुरंत घटनास्थल की तरफ दौड़ा। मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार थे। ऐसा लग रहा था कि उनका संतुलन बिगड़ गया और वे नीचे गिर गए। हमने उन्हें अस्पताल पहुंचाने में मदद की।'

एक और प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह फ्लाईओवर के पास खड़ा था, तभी उसने ज़ोरदार आवाज़ सुनी और तुरंत उस जगह पर पहुंचा।

उसने कहा, 'मैंने देखा कि एक लड़की और उसके पिता नीचे सड़क पर पड़े थे। हमने पुलिस को सूचना दी और आपात सेवाओं के आने तक उनकी मदद करने की कोशिश की।'

पुलिस ने बताया कि तीनों को हेगड़ेवार अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है।

भाषा नोमान

नोमान नरेश

नरेश