Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

ठाणे में मारपीट के बाद गर्भवती महिला की मौत; पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज

ठाणे, 22 जून (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक गर्भवती महिला की, पेट पर पति और सास द्वारा कथित रूप से लात मारे जाने के बाद मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

यह घटना ठाणे के मुंब्रा इलाके में 10 जून की है। गर्भवती महिला की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर, मुंब्रा पुलिस ने 20 जून को आरोपी पति और उसकी मां के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की।

पुलिस के अनुसार, आरोपी अक्सर महिला से झगड़ा करते थे। वे इस बात से नाराज थे कि महिला गिरवी रखे गए गहने वापस नहीं ले पाई थी। इसके अलावा, वह गर्भपात कराने से भी इनकार कर रही थी, जबकि ससुराल वाले उस बच्चे को नहीं चाहते थे।

अधिकारी ने बताया कि इसी बात को लेकर हुए एक विवाद के दौरान, आरोपियों ने कथित तौर पर गर्भवती महिला के पेट पर लात मार दी।

उन्होंने बताया कि इसके बाद महिला को इलाज के लिए एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन घटना को लेकर गहन जांच जारी है।

भाषा खारी मनीषा

मनीषा