Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

रेनो इंडिया ने शुरू किया 'डस्टर' का निर्यात, पहली खेप दक्षिण अफ्रीका रवाना

नयी दिल्ली, 22 जून (भाषा) वाहन विनिर्माता रेनो इंडिया ने सोमवार को कहा कि साल की शुरुआत में दोबारा पेश की गई अपने लोकप्रिय एसयूवी मॉडल 'डस्टर' का उसने निर्यात करना शुरू कर दिया है।

फ्रांसीसी वाहन कंपनी रेनो ग्रुप की भारतीय इकाई ने एक बयान में कहा कि भारत में निर्मित 750 डस्टर वाहनों की पहली खेप चेन्नई से दक्षिण अफ्रीका भेजी गई है। इसके साथ ही नयी डस्टर के लिए रेनो इंडिया के निर्यात कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है।

कंपनी की आने वाले महीनों में अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी इस एसयूवी मॉडल का निर्यात शुरू करने की योजना है।

रेनो ग्रुप इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) स्टेफन डेब्लेज ने डस्टर के निर्यात की शुरुआत पर कहा कि यह चेन्नई स्थित विनिर्माण संयंत्र की गुणवत्ता, क्षमता और प्रतिस्पर्धात्मकता की पुष्टि करता है।

डेब्लेज ने कहा, ‘‘यह उपलब्धि दर्शाती है कि भारत को रेनो के वैश्विक औद्योगिक ढांचे का अभिन्न अंग बनाने की दिशा में कंपनी ने उल्लेखनीय प्रगति की है।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी भारत की विनिर्माण महत्वाकांक्षाओं में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है और वर्ष 2030 तक भारत से प्रतिवर्ष दो अरब यूरो के निर्यात का लक्ष्य हासिल करने की दिशा में कार्य कर रही है।

रेनो ने इस साल की शुरुआत में डस्टर को भारतीय बाजार में नए सिरे से पेश किया था। इस तरह 2022 में बंद हो चुके इस एसयूवी मॉडल की वापसी हुई। भारतीय बाजार में एसयूवी खंड को लोकप्रिय बनाने में डस्टर की अहम भूमिका रही थी।

भाषा यासिर

यासिर प्रेम

प्रेम